सड़क की खराब स्थिति पर डीएम सख्त, निर्माण गुणवत्ता की होगी जांच
बागेश्वर, सितम्बर 3 -- कपकोट, संवाददाता। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कपकोट क्षेत्र के आपदा प्रभावित एवं दुर्गम आंतरिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भंडारी, रीठाबगड़, सोंग, हरसिंग्याबगड़, शामा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर अतिवृष्टि और बारिश के कारण सड़कों को हुई क्षति एवं क्षेत्र की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने भराड़ी-मुनार मार्ग पर भैंसखाली के समीप गदेरे से क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने भराड़ी-मुनार सड़क पर उदियारी गांव के समीप हुए भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, सुरक्षा एवं गुणवत्ता का विस्तृत आकलन किया। निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी कमियां पाई गईं, वहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया।जिलाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.