जौनपुर, जून 18 -- सिंगरामऊ (जौनपुर) सुजीत शुक्ल हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ क्षेत्र के कवेली गांव में लगभग सात लाख रुपये की लागत से लोकनिर्माण विभाग सड़क की रिपेयरिंग करवा रहा है। बुधवार की सुबह भाजपा बूथ अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी और कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मानकविहीन बताते हुए काम को रुकवा दिया। इसके साथ ही जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में किए जाने वाले कार्य को ठेकेदार रात में करा रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की गई। साथ ही सड़क की मोटाई मानक के अनुसार ढाई सेमी होनी चाहिए जबकि मौके पर एक सेमी से कुछ अधिक की परत बिछाई गई है। यह भी पढ़ें- खराब गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने रोका काम, मौके पर पहुंची जेई ने सुधार का आश्वासन देकर पुन: काम चालू कराया नाराज ग्रामीणों ने सड़क की परत को अपने...