बलरामपुर, मार्च 27 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लैबुडवा गांव के निकट सड़क किनारे लगे एक हरे पेड़ के अवैध कटान का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और पेड़ की भूमि स्थिति स्पष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग की सड़क पटरी के पास स्थित एक कीमती पेड़ को अज्ञात लोगों द्वारा काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक छानबीन की। हल्का लेखपाल श्रीनिवास ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया है तथा यह जांच की जा रही है कि पेड़ ग्राम समाज की भूमि पर था या सड़क पटरी पर। ग्राम प्रधान रामकेवल यादव ने बताया कि मौके से प्राप्त लगभग आठ बोटा लकड़ी और जलौनी को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.