मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क किनारे स्कूलों की सूची 24 घंटे के अंदर बीईओ देंगे। जिले में स्कूलों के आस पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक फुट ओवर ब्रिज, जेब्रा क्रासिंग और ट्रैफिक सिग्नल के निर्माण को लेकर चिह्नित स्कूलों की सूची मांगी गई है। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने इस संबंध में सभी बीईओ को पत्र जारी किया है। सड़क दुर्घटनाओं से बच्चों को बचाने को लेकर यह कवायद की जा रही है। डीपीओ ने कहा कि इसके तहत सड़क किनारे के स्कूलों के नाम, प्रधानाध्यापक का नाम, मोबाइल नंबर, चिह्नित स्थल का नाम जहां क्रासिंग या सिग्नल की जरूरत है, यह निर्धारित फॉर्मेट में भर कर भेजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...