सड़क किनारे से पड़ा मलबा, रेता-बजरी हटाने की मांग
नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क किनारे पड़े मलबे और निर्माण सामग्री से हो रही परेशानी को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता दयाकिशन पोखरिया ने मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शहर के मुख्य मार्गों और कई अन्य स्थानों पर लोग अपने मकानों का मलबा कट्टों में भरकर सड़क किनारे रख देते हैं। इसके अलावा रेता, बजरी और अन्य निर्माण सामग्री भी जगह-जगह एकत्र कर दी जाती है, जिससे लोगों व वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- सड़क में निर्माण सामग्री डाली तो खैर नहीं यह भी पढ़ें- डीएम ने पांच दिन में सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.