अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच सड़क किनारे पीने के पानी का इंतजाम नहीं है। सड़क किनारे लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं। जो हैंडपंप बचे हैं उनका पानी ठीक नहीं है। शहर के प्रमुख बाजारों में हैंडपंप के बजाय अब लोग बोतल बंद पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानों पर आरओ कैंपर खरीदे जा रहे हैं और उसी से लोग प्यास बुझा रहे हैं। हैंडपंप अब पानी निकालने में सक्षम भी नहीं हैं। बाजार व चौराहों पर अब केवल नगर निगम के कूलिंग प्वाइंट ही सहारा बनेंगे। नगर निगम के रिकार्ड में 4367 हैंडपंप हैं। लेकिन इसमें 20 फीसदी से अधिक हैंडपंप खराब या किसी कारणवश पानी नहीं देते हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में झुलस रहा बदन,प्रशासनिक इंतजाम नाकाफी पानी नहीं देने का कारण वाटर लेवल का नीचे जाना है। साधारण हैंडपंप की पानी निकालने की क्षमता 80 फी...