बहराइच, अप्रैल 5 -- तेजवापुर। मरौचा-बौंडी मार्ग के खैरा बाजार नहर पुलिया के पास सड़क किनारे शराब की खाली डिब्बों का ढेर लगा हुआ है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले स्कूली बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां गंदगी फैली है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहे। दुर्गंध के कारण राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सफाई कराने, निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...