मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- कोतवाली क्षेत्र के देवी बाईपास रोड पर फलाहारी आश्रम के निकट वेशकीमती जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित को पट्टे में मिली जमीन को एक व्यक्ति ने स्थानीय कोर्ट से एक पक्षीय आदेश करा लिया। जिसके विरुद्ध पीड़ित हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी दबंगों ने जमीन पर सड़क डाल दी हैं और अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं। पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कब्जा रुकवाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मैनपुरी देहात नगरिया निवासी सियाराम पुत्र पुत्तू धोबी ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा कि वर्ष 1975 में उसे विभिन्न गाटा संख्या में पट्टा मिला था। उसका नाम खतौनी में अमलदरामद किया गया। आरोप लगाया कि गंगाराम यादव ने फर्जी पट्टा बनाकर सहायक कलक्टर प्रथम श्रेणी (माल...