चंदौली, मई 16 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरहसताल (ग्रामसभा मझगाई) के समीप शुक्रवार की देर रात नौगढ़-मधुपुर मुख्य मार्ग पर जंगल में एक वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वृद्ध जंगल में करीब दो किमी अंदर खेती बारी करता था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली की एक वृद्ध व्यक्ति का शव नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा है। सूचना के आधार पर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक की पहचान चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव निवासी 65 वर्षीय सुराती के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चकरघट्टा पुलिस से संपर्क कर...