गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा लखनऊ से बलिया जाने के दौरान बुधवार को महड़ौर मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। सड़क किनारे और आबादी वाले क्षेत्रों में लटकते विद्युत तार देखकर नाराजगी जतायी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तत्काल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से फोन पर बात कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि विद्युत व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र के सभी लटके, जर्जर एवं अव्यवस्थित तारों को तत्काल ठीक कराया जाए। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं मिलनी चाहिये। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री बलिया के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.