कटिहार, अप्रैल 26 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 पीपरा गांव में सड़क किनारे पीएचडी विभाग तहत लगे सरकारी हैंडपंप खराब हो जाने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों व राहगीरों को पानी की एक बूंद को लेकर तरसना पड़ रहा है। वहीं खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। मौके पर निरंजन कुमार, तारनी प्रसाद, शंकर शाह, विक्रम कुमार सहनी, आसानी देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि पीएचडी विभाग तहत सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप आज कई महिनों से खराब पड़ा हुआ है। क्षेत्रों में पीएचडी व अन्य योजनाओं से लगे दर्जनों सरकारी हैंडपंप व चापाकल आज विभागीय उदासीनता का शिकार बना हुआ है। यह भी पढ़ें- जलमीनार बना शोभा की वस्तु, प्यास से जूझ रहे लोग देखरेख के अभाव में सड़क किनारे व गांव में लगे दर्जनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.