रुडकी, अप्रैल 14 -- रुड़की, संवाददाता। सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर की सफाई के दौरान निकली रेत को कलियर मार्ग पर सोलानी पुल के पास सड़क किनारे डाल दिया गया था लेकिन अभी तक इसे हटाया नहीं गया। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कलियर मेटाडोर अड्डे से सोलानी पुल के बीच सड़क के किनारे पर रेत के ढेर लगे हुए हैं। दिन में तेज हवा चलने पर यह रेत उड़कर सड़क पर फैल जाती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...