रांची, जुलाई 1 -- तमाड़, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव के समीप सड़क किनारे मंगलवार देर रात करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। मृतक ने शर्ट और पैंट पहन रखी थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है। आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से सड़क किनारे फेंका गया है। हालांकि, घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...