गिरडीह, दिसम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर मोबाइल से बात करने के दौरान एक युवक को विपरित दिशा से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना रविवार देर रात की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बंदरकुप्पी निवासी दिनेश कुमार उर्फ दिनेश कुमार यादव पिता नितेश कुमार है। सोमवार को मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मुफस्सिल पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई नितेश कुमार की शिकायत पर जेएच11एएन/9190 के चालक के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। कैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.