बिजनौर, मई 9 -- नजीबाबाद। साहनपुर पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर पर कूड़े के ढेर में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गये। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और शांत कराया। शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब सहानपुर पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। कोतवाल नजीबाबाद व आसपास की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया कि अमरोहा से पैदल चलकर केदारनाथ जा रहे अनुज कुमार सहानपुर पुलिस चौकी के समीप आकर लघु शंका के लिये रुके तो उन्हें बदबू महसूस हुई। उन्होंने जाकर देखा तो गोवंश का अवशेष पड़े हुए थे। उन्होंने तुरंत संपर्क कर बजरंग दल के कार्यक...