फिरोजाबाद, जून 18 -- फिरोजाबाद। दो दिन से घर से लापता मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती गुरुवार को रसूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास की महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। खबर मिलने पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। थाना दक्षिण के एक मोहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह 16 जून की सुबह 11 बजे टहलने के लिए घर से निकल गई। देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। गुरुवार सुबह छह बजे वह फतेहाबाद रोड स्थित ...