बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर ब्यासी गांव के पास सोमवार को एक अज्ञात महिला की नग्न हाल में लाश पड़ी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर गड़वार इलाके के कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने तथा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।शिवपुर दियर ब्यासी गांव के लोग पांडे के डेरा के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर बिहार की ओर जा रही सड़क किनारे महिला की लाश पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला की लाश पूरी तरह से नग्न थी तथा उस...