सुल्तानपुर, जून 27 -- जयसिंहपुर, संवाददाता । कोतवाली क्षेत्र के परसौंहा गांव निवासी एक अधेड़ का शव शुक्रवार सुबह पालनगर बाजार में सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परसौंहा गांव निवासी रघुबर राम (55) पुत्र रामबहोर शुक्रवार सुबह घर से साइकिल लेकर निकले थे। कुछ देर बाद पालनगर के पास सड़क किनारे वह अचेत अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ को बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सक ने रघुबरराम को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला साइकिल सवार का शव पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्...