पूर्णिया, फरवरी 17 -- बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड के अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदेल चिमनी भट्ठा के सामने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। बाद में शव की पहचान बलुआ गोस्तरा पंचायत के मजगामा वार्ड संख्या 10 निवासी 52 वर्षीय मनोज राम उर्फ मखना के रूप में हुई। मृतक के भाई बहादुर राम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का शव चंदेल गांव स्थित चिमनी भट्ठा के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में पेट के बल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की साइकिल भी बरामद हुई। परिजनों के अनुसार मनोज राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी आंखों से भी कम दिखाई देता था, बावजूद इसके वे रोजाना काम पर निकलते थे। वे घेराबाड़ी क्षेत्र में साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे और प्रतिदिन का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.