फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद । मसेनी लकूला रोड पर शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव पड़ा पाया गया। जानकारी होने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी की गई । शव की पहचान कराने के लिए अन्य थानों को भी जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास शिनाख्त कराने की कोशिश की गई पर सफलता हाथ नहीं लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...