रामपुर, मई 31 -- शाहबाद। शनिवार दोपहर से लापता हलवाई का शव रविवार सुबह सड़क किनारे मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव धुरियाई निवासी भागीरथ (40) हलवाई का काम करते थे। शनिवार दोपहर वह किसी काम के लिए घर से निकले थे, इसके बाद रात तक घर नहीं पहुंचे। चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तमाम जगह तलाश किया। कई रिश्तेदारों से फोन पर बात की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह में शाहबाद-बिलारी मार्ग से धुरियाई गांव जाने वाली सड़क के पास एक शव देख सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त भागीरथ के रूप में हुई。

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर सीओ देवकीनंदन समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस...