उन्नाव, अप्रैल 6 -- असोहा। संवाददाता कालूखेड़ा कस्बे में मोरांवा-मोहनलालगंज मार्ग पर एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की। पहचान होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कालूखेड़ा में फातिमा नर्सिंग होम के पास रविवार रात करीब 11 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। काफी पूछताछ के बाद मृतक की पहचान छिया टिकुर गांव निवासी धुंनर के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई। पुलिस से सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले तीन वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल ...