सड़क किनारे मिला बरेली क्लब कर्मचारी का शव
बरेली, जून 20 -- बरेली क्लब के कर्मचारी का शव मालगोदाम रोड पर सड़क किनारे मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया है। उत्तराखंड में रहने वाले 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह रावत बरेली क्लब में वेटर का काम करते थे। मंगलवार सुबह किसी काम से वह घर से निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी उपचार के लिए छोटे बेटे के साथ वाराणसी गई हुई थीं और बड़ा बेटा रोशन सिंह रावत अपने बच्चों को लेने ससुराल गया था। इस वजह से राजेंद्र सिंह घर पर अकेले थे। बुधवार शाम उनका शव लावारिस हालत में मालगोदाम रोड पर पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे मिला बरेली क्लब कर्मचारी का शव मौके पर पहुंची सुभाषनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित किया गया। यह भी पढ़ें- सरकारी आवास में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.