सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव
जौनपुर, अगस्त 31 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के काजीकोट मोहल्ले में ददरा बाईपास मार्ग के किनारे सोमवार की सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब नौ बजे सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर नवजात के शव पर पड़ी। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण की। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नवजात को सड़क किनारे किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ददरा बाईपास के किनारे नवजात बच्ची का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.