बस्ती, दिसम्बर 25 -- बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। बभनान-हर्रैया मार्ग पर सड़क किनारे एक नवजात का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और थाना पैकोलिया की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केके शाहू ने शव का पंचनामा कराते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.