झांसी, सितम्बर 14 -- झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र का शव सड़क किनारे मिलने से कोहराम मच गया। शरीर पर चोट के निशान होने से परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगरा में नहर रोड के पास विजय नगर में रहने वाले रेलवे रिटायर्ड एहसान हैदरी का 21 वर्षीय बेटा परवेज अली परवेज अली बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी फाइनल ईयर का छात्र था। रविवार की देर रात वह घर से एक साथी के पास जाने की कहकर निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। पिता एहसान हैदरी ने बताया जब परवेज घर नही आया तो फोन किया। लेकिन, वह रिसीब नहीं हुआ। आधी रात के बाद पुलिस ने खबर की तो पैरों तले जमीन सरक गई। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज दौड़े। यहां आकर देखा तो बेटे की लाश मिली। पिता ने आरोप लगाया कि सिर में गंभी...