गोरखपुर, फरवरी 28 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना के पास शनिवार भोर में सड़क के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक नीला जैकेट, सफेद छींटदार शर्ट और स्लेटी पैंट पहने था। थाने से सौ कदम पश्चिम एक मकान के बाहर उसका शव पड़ा मिला। चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में युवक पहले बैठा दिखा, फिर अचेत होकर गिर गया। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.