सड़क किनारे महिला को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, मौत
महाराजगंज, जून 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया-हेवती मोड़ के पास सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को एक अनियंत्रित ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ई रिक्शा भी पलट गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि ई रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।सबया उत्तर टोला की रहने वाली लाइची देवी पत्नी रामअवध गुप्ता सोमवार की सुबह किसी काम से निकली थी। वह सबया-हेवती मोड़ के पास सड़क के किनारे पैदल ही जा रही थी। इसी बीच सवारियों को लेकर आ रहा ई रिक्शा चालक नियंत्रण खो दिया और महिला को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला को ठोकर मारने के बाद ई रिक्शा भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार नीलम (26 वर्ष) पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.