जौनपुर, अप्रैल 8 -- केराकत। क्षेत्र के सिहौली गांव में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से बुधवार सुबह सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान वाराणसी जनपद के चोलापुर निवासी मंगरू बनवासी पुत्र निहुरि के रूप में हुई है। वह केराकत क्षेत्र के बम्बावन गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह केराकत बाजार से ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में रात करीब आठ बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उसने ट्रॉली खड़ी कर दी और सड़क किनारे लेट गया। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने उसे अचेत देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण तबीयत खराब होना बताया गया। हालांकि पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.