बस्ती, जून 16 -- सल्टौआ। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर पचमोहनी गांव के पास एक बाइक सवार युवक सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थि में घायल अवस्था में मिला। वह बेहोशी की हालत में था। स्थानीय लोगों की निगाह पड़ी तो सोनहा पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस नहीं आयी तो लोगों ने घायल युवक को इलाज के पीएचसी सल्टौआ भेजा। जहां से घायल की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। युवक के पास मिले मोबाइल अनुसार उसकी पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के जिगनी निवासी अक्षय कुमार (25) के रुप में हुई। वह बाइक से सोनहा थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव में अपने रिस्तेदार के यहां आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...