कौशाम्बी, फरवरी 20 -- करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर संवरो गांव के समीप शुक्रवार दोपहर संदिग्ध दशा में एक युवती सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है। हालांकि, किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। करारी के गुलाम नूर का पूरा गांव का अनिल कुमार किसानी करता है। उसकी 20 वर्षीय बेटी मुस्कान शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गई। घंटे भर बाद फरीदपुर संवरो गांव के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। यह देख राहगीर दंग रह गए। सूचना के बाद पहुंची यूपी-112 पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर युवती को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इससे पहले थोड़ा सा चैतन्य होने पर उसने अपनी पहचान बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.