बलरामपुर, अप्रैल 11 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े बालू और मौरंग के ढेर राहगीरों व वाहन चालकों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह जमा सामग्री से धूल उड़ती है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति और गंभीर है। अचानक आंखों में धूल जाने से संतुलन बिगड़ने पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही सड़क किनारे ढेर लगने से रास्ता संकरा हो रहा है, जिससे जाम की स्थिति भी बनती है। धूल के कारण लोगों को आंखों में जलन, खुजली और सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन ढेरों को हटवाने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.