गौरीगंज, अप्रैल 2 -- अमेठी, संवाददाता। जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामों-भादर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक बाइक सवार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आजाद नगर और टिकरी चौराहे के बीच की बताई जा रही है, जहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुंशीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान शिवगंज, घाटमपुर निवासी 38 वर्षीय हृदय राम चौहान पुत्र सीताराम चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार शाम करीब आठ बजे प्लेटिना बाइक से घर से निकले थे। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

हिं...