कटिहार, मार्च 1 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के बैनर तले भूमि संबंधी अधिकार को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी शामिल हुए। सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से जुलूस की शक्ल में लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचने लगे थे। देखते ही देखते प्रखंड कार्यालय के समक्ष सैकड़ो की तादाद में महिलाएं तथा पुरुष का जमावड़ा हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अंचल प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में गरीबों, वंचितों एवं भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराना, जलकरों को भूमिहीनों के हवाले करना, बांध किनारे और सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा देन...