रांची, जून 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मुख्य पथ पर सिल्ली थाना के पास से लेकर मुरी तक सड़क किनारे दर्जनों गहरे और खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने ये गड्ढे किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं:

दुर्घटनाएं ग्रामीणों और राहगीरों के अनुसार गड्ढों की वजह से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। विशेषकर रात के समय और बारिश के दौरान इन गड्ढों को पहचान पाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। कई स्थानों पर सड़क का किनारा पूरी तरह कट चुका है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

तत्काल कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगो...