लखनऊ, मई 20 -- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को सख्त अभियान चलाते हुए कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई की। कपूरथला चौराहे से प्रगति बाजार तक सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाकर बनाई गई आठ पक्की दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का फोकस मुख्य सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराना रहा। जोन-3 में जोनल अधिकारी मनोज यादव के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। अधिकारियों के मुताबिक सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जों की वजह से लगातार जाम की स्थिति बन रही थी, जिसके बाद कार्रवाई का फैसला लिया गया। अभियान के दौरान नगर निगम टीम ने अवैध रूप से रखे गए एक काउंटर, एक ठेला और एक जनरेटर समेत कई सामान जब्त किए। कई दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी का...