इटावा औरैया, मई 22 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क किनारे लगे वाटर कूलर पर एक महिला पानी पी रही थी। तभी महिला का बैग अचानक कही खो गया। महिला काफी देर तक तलाश करती रही लेकिन खोये हुए बैग का कुछ पता नहीं चल सका। ऊसराहार निवासी पिंकी देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से वापस अपने घर जा रही थी। तभी उन्हें अचानक रास्ते में प्यास लगी। जिस पर महिला सड़क किनारे लगे वाटर कूलर से पानी पीने लगी तभी महिला के पास रखा एक बैग कही खो गया। महिला ने बताया कि बटुए में करीब 700 रुपये तथा कुछ जरूरी कागज थे। महिला काफी देर तक अपने बटुए को लेकर परेशान नजर आई। लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी काफी देर तक परेशान होने के बाद महिला निराश होकर अपने घर लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...