रुडकी, मई 11 -- झबरेड़ा, संवाददाता। थाना झबरेड़ा क्षेत्र में रविवार देर शाम शराब के नशे में सड़क किनारे गिरे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय कुशलपाल निवासी ग्राम सहजी, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ इकबालपुर में किराये के मकान में रह रहा था। यह भी पढ़ें- डैम से मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...