लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- थाना क्षेत्र के मोहदियापुर और रतनपुर लिंक मार्ग पर हुल्लापुरवा मोड़ के सामने रोड किनारे एक शव पड़ा देखा गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर चैनू निवासी 28 वर्षीय बृजपाल पुत्र राजबहादुर रविवार शाम पांच बजे अपने घर से मोहदियापुर के लिए आया था और वहां से वापस लौटते समय हुल्लापुरवा मोड़ के सामने रोड किनारे शराब के नशे में गिर गया। आशंका है कि रात में भारी बारिश होने के कारण वह वहीं पड़ा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरो ने देखा तो क्षेत्र में चर्चा होने से ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए लखी...