महोबा, फरवरी 26 -- महोबा, संवाददाता। शहर में आबादी के बीच में दिनदहाड़े सड़क किनारे पटरी पर रखी फास्ट फूड की दुकान में एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से सात दुकानें खाक हो गई। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। आग बुझाने के दौरान दुकान में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बुधवार को डाक बंगला के पास सड़क किनारे पटरी पर रखी फास्ट फूड की एक दुकान में दोपहर दो बजे एकाएक आग लग गई। दिन दहाड़े आग लगने के बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया और आग गैस सिलेंडर में लगने से भड़क गई। दुकान में मौजूद लोगों ने मौके से भागकर जान बचाई। आग बढ़ने पर पड़ोस की 6 दुकानें और चपेट में आ गई। धुंआ का गुबार आसमान में छाने पर आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.