बदायूं, जनवरी 26 -- वजीरगंज। एमएफ हाईवे मार्ग पर मंगला माता कोल्ड स्टोर के पास नगर पंचायत द्वारा कस्बे से उठाया गया कचरा डाल दिया जाता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अमर सिंह,उमाशंकर, रामसिंह, मूल्लू सिंह, प्रमोद सिंह ने कहा कि हाईवे किनारे कचरा पड़े रहने से न केवल वातावरण प्रदूषित हो रहा है, बल्कि वाहन चालकों को भी निकलने में दिक्कतें हो रही हैं। इस समस्या से निजात दिलायी जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...