जौनपुर, जून 19 -- मौढ़ैला/जौनपुर (सुजीत शुक्ल) चंदवक थाना क्षेत्र के मौढ़ैला-थानागद्दी मार्ग पर वीरभानपुर गांव के पास में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। कहा कि सिर और मुंह में चोट के निशान हैं।सुबह करीब सात बजे गांव के लोगों ने वृद्ध का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक काफी लोग जुट गए। भीड़ में शामिल लोगों ने शव की पहचान 70 वर्षीय दुलार यादव पुत्र स्व. परसोत्तम निवासी बंतरी के रूप में की। यह भी पढ़ें- युवक का शव पड़ा मिला, पिता व सौतेले भाइयों पर हत्या का आरोप गांव के लोगों ने ही सूचना दुलार के परिजनों को भी दी। मृतक के पौत्र आदित्य ...