चम्पावत, फरवरी 6 -- चम्पावत। चम्पावत में दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क किनारे उगी झाड़ियों का कटान किया। डीएम मनीष कुमार ने इस संबंध में सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए हैं। दिए निर्देशों के तहत झाड़ी कटान, नालियों की सफाई और चूने का छिड़काव किया जा रहा हे। मडलक-सेलपेडू मार्ग पर झाड़ी कटान किया। जबकि चम्पावत बाजार क्षेत्र में नाली सफाई की गई। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया ने बताया कि ललुवापानी सड़क में पालाग्रस्त क्षेत्रों में चूने का छिड़काव किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...