श्रावस्ती, मार्च 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक शनिवार शाम साइकिल से घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोड़री के मजरा तिवारी पुरवा निवासी पीतांबर (32) पुत्र राम सागर शनिवार शाम साइकिल से भिनगा जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित हो गए। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह भिनगा कोतवाली क्षेत्र के वर्गी वर्गा गांव के पास जंगल से सटे सड़क किनारे झाड़ियों में राहगीरों न...