महोबा, अप्रैल 2 -- महोबा,संवाददाता। सड़क किनारे भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे पड़ी दवाओं की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो विभाग हरकत में आ गया। मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कराने की बात कही है। लोगों का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों ने लापरवाहियों पर परदा डालने के लिए सड़क किनारे दवाईयां फेंकी हैं। सीएमओ का कहना है कि जांच में लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई होगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहतद गंभीर है। मरीजों के लिए बडे पैमाने पर जीवन रक्षक दवाईयां मुहैया कराई जाती है। मगर दवाओं के वितरण में मनमानी की जा रही है। गुरुवार को चरख्परी सामुदाियक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत महोबा चरखारी मार्ग पर सड़क किनारे जीवन रक्षक दवाएं पड़ी मिली। स्थानीय लोगो की नजर जब इन दवाओं पर पड़ी तो ...