औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- दाउदनगर गयाजी रोड स्थित भखरुआं मोड़ से लेकर बुधन बीगहा गांव तक सड़क किनारे जमा बालू को लेकर एक बार फिर आवाज उठी है। इस संबंध में क्षेत्र के निवासी सतीश पाठक ने पथ निर्माण मंत्री को आवेदन भेजकर बालू हटाने की मांग की है। सतीश पाठक ने अपने आवेदन में बताया है कि सड़क के दोनों किनारों पर अत्यधिक बालू जमा होने से मार्ग संकरा हो गया है और आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर नसरिगंज पुल के पास स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है, जहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। गौरतलब है कि सड़क किनारे बालू जमा होने की समस्या कोई नई नहीं है। इससे पहले भी यह मुद्दा प्रमुखता हिंदुस्तान अखबार में भी दाउदनगर में सड़कों पर बालू और बालू दष्ट जमा होने से लोगों को हो रही परेशानी और दुर्घटनाओं के खतरे को लेकर खबर प्रकाशित हो...