आगरा, अप्रैल 13 -- ढोलना थाना क्षेत्र में नौ अप्रैल की शाम घायलावस्था में मिले व्यक्ति की रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ढोलना क्षेत्र में नगला बंजारा के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति के घायलावस्था में पड़े होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से जानकारी मिलने पर वह वर्षीय हॉस्पीटल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.