इटावा औरैया, मई 8 -- भरथना। ऊसराहार मार्ग पर सैफी पुलिया के पास बुधवार देर रात एक बाइक सवार गंभीर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। औरैया के पाता गांव निवासी 35 वर्षीय इन्द्रजीत पुत्र विजय कुमार बाइक से कहीं जा रहा था। देर रात करीब दस बजे वह सैफी पुलिया के पास घायल अवस्था में पड़ा मिला। मौके से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने उसे तड़पता देखा और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से कार मिस्त्री घायल प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई टिल्लू चौहान ...