दरभंगा, अप्रैल 13 -- शैलेन्द्र कुमार सिंहवाड़ा। हरपुर-सढवाड़ा पथ पर हरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे लगभग 10 फीट गड्ढे में बाइक सहित युवक की लाश देखकर सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके के पर जमा हो गए। घटनास्थल पर पहुंची सिमरी पुलिस ने बाइक को कब्जे में कर युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।मृतक हरपुर निवासी 25 वर्षीय युवक भोला तिवारी बताया गया है। घटना को लेकर घटनास्थल पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। कोई इस हत्या तो कोई इसे एक्सीडेंट बता रहा है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। बताया गया है कि भोला तिवारी दिल्ली में किसी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण- पोषण करता है। दिल्ली में ही काम कर रहे चचेरे भाई रोशन की शादी के लिए वह दिल्ली से हरपुर आया था। फलदान में धूमधाम से श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.