गंगापार, अप्रैल 25 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। थाना क्षेत्र के सोनाई गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जसरा के अस्पताल में चल रहा है।सोनाई गांव निवासी 58 वर्षीय जगदीश कोरी पुत्र स्व. रामप्रकाश कोरी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह गांव के ही संतोष पटेल पुत्र सेवालाल के साथ काम पर जाने के लिए ई-रिक्शा से निकला था। गांव से कुछ दूरी पर अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, मजदूर की मौत, दूसरा घायल हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.